{"_id":"687e8bd6e7a8b1cf2f05dd46","slug":"iti-second-phase-of-admission-process-completed-not-a-single-seat-filled-in-many-trades-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47596-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई: दूसरे चरण की दाखिला प्रकिया पूरी, कई ट्रेड में एक भी सीट पर नहीं हुआ दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई: दूसरे चरण की दाखिला प्रकिया पूरी, कई ट्रेड में एक भी सीट पर नहीं हुआ दाखिला
विज्ञापन
आज तीसरी व अंतिम मेरिट सूची लिस्ट होगी जारी, 27 जुलाई तक फीस करा सकेंगे जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी चार स्थित आईटीआई में जियो इंफॉर्मेशन सहायक, ड्रेस मेकिंग, प्लंबिग जैसी कई ट्रेड में अभी तक एक भी सीट पर दाखिला नहीं हुआ है जबकि दूसरे चरण की दाखिला प्रकिया पूरी हो चुकी है। मंगलवार यानी आज तीसरी व अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थी 27 जुलाई तक अपनी फीस जमा करा सकेंगे।
हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए मंगलवार को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिले के नौ आईआईटी संस्थानों में करीब 22 सौ सीटों पर दाखिले होने हैं, इनमें से अभी तक मात्र 40 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हुए है जबकि दो मेरिट सूची जारी हो चुकी हैं।
एनआईटी चार स्थित आईटीआई में विद्यार्थियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्राम असिस्टेंट की ट्रेड में सबसे अधिक रूचि दिखाई है। इस ट्रेड की 180 सीटों में से 50 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं जबकि ड्रेस मेकिंग, प्लंबिग, स्टेनो ग्राफर जैसी कई परंपरागत ट्रेड में छात्रों ने रूचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
वर्जन
आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे। संस्थान में अगर सीटें रिक्त रह जाती है तो ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे। - भगत सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, एनआईटी