फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Issues of environment and cybersecurity echoed in the Children's Parliament.

Faridabad News: बाल संसद में गूंजे पर्यावरण और साइबर सुरक्षा के मुद्दे

Sun, 20 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Issues of environment and cybersecurity echoed in the Children's Parliament.
समयपुर स्कूल ने जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समयपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में समयपुर और फरीदपुर विद्यालय की टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ।

जानकारी के अनुसार, दोनों विद्यालयों की 50-50 विद्यार्थियों की टीम ने करीब एक घंटे तक संसद की कार्यवाही का जीवंत मंचन किया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और अन्य सांसदों की भूमिका निभाते हुए सवाल-जवाब और तीखी बहस के जरिए वास्तविक संसद जैसा माहौल बनाया। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा, लिंग समानता, स्वच्छता और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय और तर्कों के माध्यम से इन विषयों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता नंदकिशोर, देवेंद्र कुमार, निरंजन और क्रांति कुमारी शामिल रहे। निर्णायकों के अंकों के आधार पर समयपुर विद्यालय को विजेता घोषित किया गया। अब समयपुर विद्यालय की टीम मंडल स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य बसंत कुमार के मार्गदर्शन में डायट पाली फरीदाबाद की ओर से जलवत सिंह और सुषमा कुमारी ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed