फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ishan Rathour's century gives Thunder Wolves a big win

Faridabad News: ईशान राठौर के शतक ने थंडर वॉल्व्स को दिलाई बड़ी जीत

Sun, 07 Jun 2026 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ishan Rathour's century gives Thunder Wolves a big win
-एकतरफा मैच में ब्लैक पैंथर को 169 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दशहरा मैदान पर रविवार को थंडर वॉल्व्स और ब्लैक पैंथर के बीच हुए मुकाबले में थंडर वॉल्व्स ने 169 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर वॉल्व्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ईशान राठौर ने 58 गेंदों में 119 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा रचित कुमार ने 22 गेंदों में 48 और शिवम ने मात्र 9 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। ब्लैक पैंथर की ओर से अरुण और आर्यन ने दो-दो विकेट हासिल किए। राहुल को एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम 12.1 ओवर में केवल 115 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से अक्की ने सर्वाधिक 24 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed