{"_id":"6af352e53b868ef4bc0ec9af","slug":"intoxicated-man-causes-disturbance-for-patients-in-emergency-ward-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84982-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इमरजेंसी वार्ड में नशे में धुत युवक ने मरीजों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इमरजेंसी वार्ड में नशे में धुत युवक ने मरीजों को किया परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को नशे में धुत एक युवक की हरकतों से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हो गए। घटना का वीडियो अब सामने आया है। आरोप है कि युवक बिना ओपीडी पर्ची के वार्ड में दाखिल हो गया और वहां मौजूद महिला मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। उसने एक महिला मरीज से सिर में दर्द होने की बात कहकर सिर दबाने के लिए कहा। इतना ही नहीं, उसने महिला के खाने को भी जूठा कर दिया। युवक की इन हरकतों से परेशान महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत कर उसे वार्ड से बाहर करने की मांग की। इसके बावजूद युवक कई घंटे तक वार्ड में बेड पर बेसुध पड़ा रहा।
शिकायत मिलने के बाद अस्पताल का एक कर्मचारी डंडा लेकर वार्ड में पहुंचा और युवक को उठाकर बाहर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, युवक की हालत ऐसी थी कि वह कुछ पल के लिए आंखें खोलता और फिर दोबारा बेसुध होकर लेट जाता। काफी देर तक कर्मचारी उसे उठाने की कोशिश करते रहे। बाद में उसे दूसरे वार्ड में ले जाया गया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, युवक करीब पांच से छह घंटे तक परिसर में रहा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, युवक के नाम से कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। उसे इमरजेंसी विभाग से दूसरे वार्ड में भेजा गया था, जहां से कुछ समय बाद वह खुद ही चला गया।
विज्ञापन
इस संबंध में जब चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) डॉ. जयंत आहूजा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।