{"_id":"5749846f4f1c1b9b3769123d","slug":"internship-program-of-haryana-police-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया इंटर्नशिप कार्यक्रम, 50 छात्रों ने लिया भाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया इंटर्नशिप कार्यक्रम, 50 छात्रों ने लिया भाग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल कॉलेज में शनिवार को हरियाणा पुलिस ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत साक्षात्कार शिविर लगाया। इस शिविर में कॉलेज के 50 छात्रों ने भाग लिया। हरियाणा पुलिस के लाइव प्रोजेक्ट के लिए छात्रों की चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए हरियाणा पुलिस की इस मुहिम को समयपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में जागरूकता लाई जा सकती है और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को आसानी से समझाया जा सकता है।
विज्ञापन
साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर जसवीर ने छात्रों के साक्षात्कार लिए। चयनित छात्रों को पुलिस महिला सुरक्षा, सांख्यिकी, साइबर क्राइम, मनोविज्ञान और इंतिहास के बारे में प्रशिक्षित करेगी। इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 30 मई को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में होगी।
विज्ञापन