फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International level synthetic track will be built in Maharishi Dayanand Park

Faridabad News: महर्षि दयानंद पार्क में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक

Tue, 24 Mar 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
International level synthetic track will be built in Maharishi Dayanand Park
जॉगिंग ट्रैक पर बिछेगी ईपीडीएम फ्लोरिंग, 8 महीने में होगा काम पूरा
विज्ञापन

बनाने के साथ 5 साल तक रखरखाव की रहेगी जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के पार्कों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया है। सेक्टर-10 स्थित महर्षि दयानंद पार्क में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद पार्क में आने वाले लोगों को सुरक्षित और आरामदायक वॉकिंग-जॉगिंग ट्रैक की सुविधा मिलेगी। आठ महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह ट्रैक ईपीडीएम सिंथेटिक फ्लोरिंग तकनीक से तैयार किया जाएगा, जो बड़े स्टेडियमों और आधुनिक पार्कों में इस्तेमाल होती है। प्रोजेक्ट के तहत पार्क के मौजूदा फुटपाथ पर 15 मिमी मोटाई का सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा। इसमें नीचे 9 मिमी की एसबीआर रबर कुशन लेयर और ऊपर 6 मिमी की ईपीडीएम ग्रेन्यूल्स की परत लगाई जाएगी। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की फ्लोरिंग से दौड़ते समय पैरों और घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और खिलाड़ियों को चोट का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन

अक्सर सरकारी निर्माण कार्यों में रखरखाव की कमी के कारण सुविधाएं जल्दी खराब हो जाती हैं। इसे देखते हुए इस बार निगम ने शर्त रखी है कि निर्माण करने वाली एजेंसी को 1825 दिन यानी पांच साल तक ट्रैक की देखभाल, सफाई और मरम्मत की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इसे डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के तहत रखा गया है ताकि गुणवत्ता बनी रहे। नगर निगम के अनुसार काम शुरू होने के बाद इसको 8 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। इसमें बेस तैयार करना, प्लास्टरिंग, कंक्रीट टॉपिंग और सिंथेटिक लेयर बिछाने का काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। अगर सभी कार्य समय पर पूरे कर लिए जाते हैं तो अगले साल की शुरुआत तक पार्क में आने वाले लोगों को नए ट्रैक की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क की बदल जाएगी सूरत

महर्षि दयानंद पार्क के वॉकिंग ट्रैक की मौजूदा सतह कई जगह से टूटी हुई है और बरसात के समय फिसलन की समस्या भी रहती है। नए प्रोजेक्ट के तहत बेस को मजबूत करने के लिए सीमेंट प्लास्टर और कंक्रीट टॉपिंग की जाएगी, ताकि लंबे समय तक ट्रैक टिकाऊ बना रहे।


नागरिकों को मिलेंगे कई फायदे

नया ट्रैक बनने के बाद कंक्रीट की जगह कुशन ट्रैक, घुटनों पर कम दबाव डालेगा। वहीं बारिश के बाद भी कम फिसलन और बेहतर जल निकासी होगी। इस ट्रैक की साफ-सफाई में आसान होती है और संक्रमण का कम खतरा रहता है। परियोजना के बाद बाद स्थानीय पार्क में ही आधुनिक स्टेडियम जैसा ट्रैक दिखेगा।


---------------------------------
- लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। जल्द ही इस परियोजना पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। अगले महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पूरा होने के बाद लोगों की दिनचर्या में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। -धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed