फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International Geeta Mahotsav organised in government schools from today

Faridabad News: राजकीय विद्यालयों में आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

Wed, 05 Nov 2025 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav organised in government schools from today
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सवं के अवसर पर जिले राजकीय और निजी विद्यालयों में छह नवंबर से विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाएगा। विभाग के निर्देशानुसार प्रतियोगिताएं चार चरणों में आयोजित की जाएंगी। इसमें विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं 6 से 7 नवंबर, खंड स्तरीय 13 से 15 नवंबर और जिला स्तरीय 20 से 22 नवंबर 2025 के बीच आयोजित होंगी। वहीं, इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 से 30 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में संवाद, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग शामिल हैं। विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि भी तय की गई है। खंड स्तर पर प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये, द्वितीय 750 रुपये और तृतीय 500 रुपये रहेगा। जिला स्तर पर प्रथम 2100 रुपये, द्वितीय 1500 रुपये और तृतीय 1000 रुपये दिया जाएगा। वहीं, राज्य स्तर पर विजेताओं को 5100 रुपये, 3100 रुपये और 2100 रुपये की राशि मिलेगी। प्रत्येक श्रेणी में तीन सांत्वना पुरस्कार भी 1000-1000 रुपये के दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के छात्र भाग ले सकते हैं। निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को 60 मिनट में 250-300 शब्दों का निबंध और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को 500-600 शब्दों का निबंध लिखना होगा। संवाद
विज्ञापन


रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed