फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International Conference on the Role of Libraries in the Digital Age

Faridabad News: डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
International Conference on the Role of Libraries in the Digital Age
60 से अधिक शोध पत्र किए गए प्रस्तुत, 150 से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। जिसका विषय शैक्षणिक पुस्तकालयों में नवाचार एवं डिजिटल परिवर्तन रहा। सम्मेलन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल संरक्षण, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और स्मार्ट लाइब्रेरी जैसी उभरती तकनीकों के माध्यम से शैक्षणिक पुस्तकालयों को आधुनिक रूप देना है।

यह आयोजन डॉ. ओ पी की ओर से भल्ला सेंट्रल लाइब्रेरी, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से पुस्तकालय विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और अनुसंधान से जुड़े 150 से अधिक विशेषज्ञों और विचारकों ने भाग लिया और 60 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने सम्मेलन की शोभा बढ़ाई, जबकि प्रो. देविका मडाली (निदेशक, इंफ्लिबनेट) और प्रो. अजय प्रताप सिंह (महानिदेशक, राजा राममोहन राय पुस्तकालय फाउंडेशन और नेशनल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया) विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआरआईआईआरएस के प्रो-वाइस चांसलर डॉक्टर नरेश ग्रोवर ने कहा कि आज के पुस्तकालय केवल किताबों की शांति का स्थान नहीं, बल्कि नवाचार और ज्ञान के डिजिटल द्वार बन चुके हैं। यह सम्मेलन तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने वाला है। विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि पुस्तकालय अब केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि समानता, नवाचार और डिजिटल पहुंच का केंद्र बन चुके हैं। यह सम्मेलन पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विचारों को साझा करने का मंच है। सम्मेलन में वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन विषय पर विशेष सत्र आयोजित हुआ, जिसमें डॉ. सरिता सचदेवा ने संचालन किया। इसमें शोध की पहुंच, संस्थानों के बीच सहयोग और भारत के वैश्विक शोध प्रभाव पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed