फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International conference inaugurated at JC Bose University

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

Wed, 18 Feb 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
International conference inaugurated at JC Bose University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साहित्य एवं भाषा विभाग द्वारा बुधवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इस सम्मेलन का विषय ट्रांस मीडिया स्टोरी टेलिंग : कथाएं, संवाद और प्रसार रहा। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के विद्वान ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागी बने।

उद्घाटन सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. भीम सिंह दहिया मुख्य अतिथि रहे तथा सम्मेलन को अत्यंत नवाचारी बताते हुए इसे समकालीन शैक्षणिक विमर्श की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. मार्गिट कोवेस ( प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय) रहीं, जबकि अध्यक्षीय संबोधन प्रो. प्रसन्नांशु (निदेशक, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका) ने दिया।
विज्ञापन



इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने सम्मेलन को एक विशिष्ट अकादमिक पहल बताते हुए विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक सहभागिता वाला हाइब्रिड सम्मेलन विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed