फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Insurance advisor suspected to be murdered by strangulation, case registered

Faridabad News: गला दबाकर बीमा सलाहकार की हत्या की आशंका, केस दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Insurance advisor suspected to be murdered by strangulation, case registered
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश, शुक्रवार को होटल में मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-31 की आईपी कॉलोनी स्थित एक होटल में मृत मिली बीमा सलाहकार की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सेक्टर-31 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। परिजनों के मुताबिक मृतका शिब्बा तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी और अभी अविवाहित थी।

शुक्रवार को आईपी कॉलोनी के एक होटल में 33 वर्षीय युवती शिब्बा का शव मिला था। वह दिल्ली के बदरपुर के मोहन बाबा नगर की गली नंबर चार की रहने वाली थी। शिब्बा के मामा रियाजुद्दीन ने बताया कि वह नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी बैंक में बीमा सलाहकार थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वह सुबह ऑफिस के लिए निकली थी लेकिन रात आठ बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन रातभर उसके फोन पर कॉल करते रहे लेकिन फोन नहीं उठाया। शुक्रवार को परिजन एफआईआर दर्ज कराने के लिए फरीदाबाद आने वाले थे तभी परिजनों को पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


मृतका शिब्बा मां की देखभाल करना चाहती थी इसलिए उसने शादी नहीं की थी। उसके पिता की मौत 20 साल पहले हो चुकी थी। जांच अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका की आरोपी दीपक के साथ करीब 10-12 साल से जान पहचान थी। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed