{"_id":"6a304bddf7b8558ea80b009c","slug":"instructions-were-issued-to-resolve-the-drinking-water-problem-and-remove-encroachments-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72474-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेयजल समस्या दूर करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेयजल समस्या दूर करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
जनसुनवाई शिविर में आईं 44 शिकायतें, मेयर ने की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता महापौर प्रवीन बत्रा जोशी ने की। इस मौके पर पेयजल संकट, लंबित सड़क निर्माण, और ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शिविर में निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और निगम सचिव अमित मान भी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविर से जुड़े। इस दौरान कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
शिविर में वार्ड-19 स्थित सैनिक कॉलोनी के एच-ब्लॉक से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत प्रमुखता से उठी। इस पर निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अतिरिक्त निगम आयुक्त सलोनी शर्मा और अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह को मौके का निरीक्षण कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड-16 में लंबित सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को तत्काल शुरू करने को कहा गया।
विज्ञापन
एसजीएम नगर की गली नंबर-5 का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइलों से कराने का निर्णय लिया गया। वहीं बुद्ध पार्क के आसपास जमा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सी एंड डी वेस्ट) को हटाकर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।सेक्टर-3 की ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की शिकायत पर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को अवैध कब्जे हटाने और कब्जाधारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।