फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instructions to improve the power supply system

Faridabad News: मानसून से पहले जलभराव और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Sat, 27 Jun 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the power supply system
ग्रेटर फरीदाबाद में नालों की सफाई की जायजा लेते राज्यमंत्री राजेश नागर । स्रोत: मंत्री प्रवक्ता
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण, नालों की सफाई और जल निकासी पर दिया जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून के आगमन से पहले शहर में जलभराव और बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं से निपटने के लिए हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने शनिवार को नगर निगम, एफएमडीए, बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ संभावित जलजमाव वाले स्थानों की पहचान कर वहां प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को नालों और सीवर लाइनों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के निकल सके।
विज्ञापन


मंत्री राजेश नागर ने पुरी प्राणायाम क्षेत्र का भी दौरा कर जल निकासी, सड़कों की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी कमियां हैं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों, बिजली लाइनों और अन्य उपकरणों की समय रहते जांच कर सभी संभावित खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की खराबी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीमें पहले से तैयार रहें।


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed