फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Installation of the idol at Kalyaneshwar Temple

Faridabad News: कल्याणेश्वर मंदिर में प्रतिमा स्थापना

Mon, 29 Jun 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Installation of the idol at Kalyaneshwar Temple
आरडब्ल्यूए कोना सेक्टर- 89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी में मंदिर में भगवान की प्रतिमा की
फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी के कल्याणेश्वर मंदिर में रविवार को विधि-विधान के साथ भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर सोसाइटी के करीब 80 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर का निर्माण करीब तीन महीने में पूरा हुआ है। सोसाइटी के प्रधान संजय रावत, विपिन विज, मुकेश दीक्षित, मनसुख और जितेंद्र ने कहा कि मंदिर बनने से सोसाइटी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है और सभी बेहद खुश हैं। उनका विश्वास है कि भगवान की कृपा से सोसाइटी में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed