Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inspection of sweet shops in Dhauj and Pali; eight samples collected

Faridabad News: धौज और पाली में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण, आठ नमूने लिए

Fri, 06 Nov 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Inspection of sweet shops in Dhauj and Pali; eight samples collected
बर्फी, लड्डू समेत अन्य मिठाइयों की गुणवत्ता परखी जाएगी, खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने धौज और पाली क्षेत्र में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर बर्फी, लड्डू सहित विभिन्न मिठाइयों के आठ नमूने लिए।

सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट में मिलावट या निर्धारित मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने अभियान के दौरान मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता के साथ उनके निर्माण, भंडारण और बिक्री की व्यवस्था भी जांची गई। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि मिठाइयों को खुले में न रखें और धूल, मक्खियों व अन्य दूषित तत्वों से बचाने के लिए ढककर रखें। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाले दूध, मावा, घी और खाद्य तेल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करने और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को वैध एफएसएसएआई पंजीकरण या लाइसेंस रखने के लिए भी कहा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना प्रत्येक कारोबारी की जिम्मेदारी है। विभाग की ओर से जिले में लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। धौज और पाली से लिए गए आठ नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed