फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inspection drive intensified at railway station

Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर तेज किया गया जांच अभियान

Tue, 14 Oct 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Inspection drive intensified at railway station
त्योहारों में सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
फरीदाबाद। त्योहारी सीजन के मद्देनजर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ओल्ड फरीदाबाद और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं। यात्रियों के सामानों की तलाशी के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

जीआरपी एसएचओ राजपाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रोजाना प्लेटफॉर्मों और वेटिंग एरिया में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की मदद से भी स्टेशन परिसर में तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन

एसएचओ राजपाल ने कहा कि सूचना के तमाम माध्यमों से लगातार यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed