फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Innocent brother and sister beaten up after stripping, mother arrested

मासूम भाई-बहन को कपडे़ उतारकर पीटा, मां गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Innocent brother and sister beaten up after stripping, mother arrested
फरीदाबाद। थाना सारन क्षेत्र की जवाहर कालोनी निवासी एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को कपडे उतारकर बुरी तरह से पीटा। आरोपी ने बच्चों से माफी मंगवाई। इस दौरान महिला उनकी वीडियो भी शूट करती रही। महिला ने ये वीडियो अपने एक साथी को भेजी। वहां से वीडियो लीक हो गई और मामला सार्वजनिक होते ही चाइल्ड लाइन संस्था ने महिला के खिलाफ थाना सारन में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बच्चों को शेल्टर होम में भेज दिया है।
विज्ञापन

29 जुलाई को एक वीडियो कई व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ। इस वीडियो में मासूम भाई-बहन की उम्र करीब छह से आठ वर्ष की है। बच्चों की मां उनसे कपडे़ उतारने के लिए कह रही है। वह कहती है कि जल्दी से कपडे़ उतारो नहीं तो और मारूंगी। महिला के हाथ में एक मोटा सा डंडा भी था। दोनों बच्चे बार-बार माफी मांग रहे थे और उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन

करीब तीन मिनट की इस वीडियो में महिला ने उन्हें कपडे़ उतारकर पीटा। इसके बाद बनाई गई वीडियो को अपने एक साथी के मोबाइल पर सेंड कर दी। वीडियो वायरल होते ही चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्य रविंदर ने बच्चों को रेस्क्यू किया और महिला के खिलाफ थाना सारन में केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंदर ने थाने में दी शिकायत में कहा कि उन्हें सूचना मिली कि जवाहर कालोनी निवासी प्रीती नाम की महिला अपने बच्चों के साथ एक विडियो मे मारपीट कर रही है। संस्था के लोग पुलिस टीम के साथ रविवार को महिला के घर पंहुचे। मौके पर बच्चों कि काउंसलिंग के बाद उन्होंने बताया कि उनका नाम अनुराग (8 वर्ष) व परिधि (6 वर्ष) है। बच्चों ने बताया कि एक दिन वह घर में दूध गर्म कर रहे थे। इस दौरान उनसे दूध बिखर गया। इस पर मम्मी ने दोनो को मारा। वहीं, 23 जुलाई को प्रीती किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान बच्चों ने कुछ शरारत की। इस पर महिला ने उन्हें मारा और कपडे़ उतारने के लिए बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed