{"_id":"64d77b833d419bdb5f001756","slug":"inflation-and-corruption-in-bjp-government-singla-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11318-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला : सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला : सिंगला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि नौ साल में भाजपा सरकार के शासनकाल में देश और प्रदेश विकास की धुरी से पूरी तरह से उतर चुका है। आज महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विकास के नाम पर केवल कूड़े के ढेर और सीवरेज का पानी ही दिखाई देता है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संजय शर्मा को जिला फरीदाबाद कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष, सतीश कुमार ठाकुर को सोशल मीडिया जिला कोर्डिनेटर तथा ललित शर्मा को ब्लाॅक फरीदाबाद सोशल मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त करने पर लखन सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर तीनों ही पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेेंद्र हुड्डा सहित कांग्र्रेसी नेता लखन सिंगला का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह सक्रिय रूप से निभाएंगे। इस अवसर पर रेनू चौहान, विकास, अजय कत्याल, विजय कुमार, धर्मबीर, राजू शर्मा, कपूरचंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।