फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Indian festival and social dialogue book released

Faridabad News: भारतीय त्योहार और सामाजिक संवाद पुस्तक का किया विमोचन

Fri, 28 Jul 2023 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Indian festival and social dialogue book released
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने भारत में विभिन्न पर्व एवं त्योहारों की महत्ता पर आधारित पुस्तक ‘भारतीय त्योहार और सामाजिक संवाद’ का विमोचन किया। जिसे डाॅ. पवन सिंह तथा डाॅ. अमरेन्द्र कुमार आर्य द्वारा संपादित किया गया है। कुलपति प्रो. तोमर ने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता के बावजूद भारतीय त्याेहार ही हैं जो समाज में समता, समानता, सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहित करते हैं। डाॅ. पवन सिंह की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में 30 से ज्यादा शोध-पत्र एवं आलेख प्रकाशित हैं। डाॅ. अमरेन्द्र कुमार आर्य दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। पुस्तक की विषय-सूची में भारत में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व एवं त्योहारों की महत्ता पर प्रतिष्ठित लेखकों के लेखों को 17 अध्यायों में संकलित किया गया है। जिसमें होली, रामलीला, छठ, गोधन, गौरा-गौरी पूजन, लोहड़ी, पोला एवं कुंभ के संदर्भ तथा उत्सवों के माध्यम से सामाजिक बदलाव, भारतीय पर्व-परम्पराएं, हरियाणवी लोकनृत्य और इस्लामिक समाज की संस्कृति एवं परम्पराओं पर लेख शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed