फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Indian culture and civilization is oldest: Viplav Dev

भारतीय संस्कृति और सभ्यता सबसे पुरानी : विप्लव देव

Wed, 21 Jun 2023 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Indian culture and civilization is oldest: Viplav Dev
भारतीय संस्कृति और सभ्यता सबसे पुरानी : विप्लव देव
विज्ञापन

पूरी दुनिया में लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे : कृष्ण पाल गुर्जर
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी विप्लव देव ने कहा कि योग तन और मन को एक साथ जोड़ता है। योग शरीर की कर्म शैली है और कर्म शीलता में माहिर है। सनातन धर्म में भारतीय संस्कृति और सभ्यता सबसे पुरानी है।

विप्लव देव बुधवार को सेक्टर-12 के खेल परिसर में जिला स्तरीय 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इसे विश्व में पूरी जनता ने स्वीकार किया है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। भारतीय जल थल और वायु सेना सहित दुनिया के सभी देशों के लोग आकाश, धरती और समुद्र में 9वां योग दिवस मना रहे हैं। भारत में पंचायत स्तर पर, आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों, व्यायामशाला, हेल्थ सेंटर सहित तमाम क्षेत्रों में दिवस मनाया जा रहा है। विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त विक्रम सिंह, जिला परिषद के चेयरमैन विजय कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा लांबा सहित तमाम विभागों के अधिकारीगण ने योगाभ्यास किया। जिला पतंजलि के योगाचार्य सुंदरलाल ने ओम के उच्चारण के साथ योगाभ्यास शुरू करवाया और विभिन्न मुद्राओं में आसन करवाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed