{"_id":"6140ad408ebc3e847a375ebc","slug":"increase-nakas-at-vehicle-stolen-places-faridabad-news-noi604466463","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वाहन चोरी वाली जगहों पर बढ़ाएं नाके’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वाहन चोरी वाली जगहों पर बढ़ाएं नाके’
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में लगातार वाहन चोरी की वारदात बढ़ रही है, इस पर अंकुश लगाना जरूरी है। इसलिए जिन जगहों पर ज्यादा चोरियां हो रही हैं, वहां नाका की संख्या बढ़ाकर निगरानी रखी जाए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने पर विशेष ध्यान दें। ये निर्देश मंगलवार को पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सप्ताहभर की समीक्षा के बाद अधिकारियों को दिए।
दरअसल, उन्होंने जन सुनवाई के लिए सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित कर रखा है। पिछले सप्ताह की जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों में सबसे ज्यादा समस्या वाहन चोरी और सड़क जाम की रही। इसलिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि वाहन चोरी रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। एक माह में इस पर अंकुश लगाने और चोरों को गिरफ्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिन स्थानों पर ज्यादा वारदात होती हैं, उन पर पुलिस नाकों की संख्या बढ़ाकर वाहन चोरों पर निगरानी रखी जाए। वारदात वाली जगह को चिन्हित कर वहां पर गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी शिकंजा
चोरी करने के बाद अपराधी वाहनों को कबाड़ी को बेच देते हैं। कबाड़ी इन वाहनों का सामान खोलकर अलग-अलग लोगों को बेच देते हैं। पुलिस द्वारा इस प्रकार की स्पेयर पार्ट्स की दुकानों की जांच की जाएगी। चोरों के साथ चोरी का सामान खरीदने और बेचने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। नगर निगम से पेड पार्किंग उपलब्ध करवाने के लिए पत्राचार किया जाएगा। यही नहीं, जेल से छूटे वाहन चोरी में सक्रिय लोगों पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
लोग खुद भी अपने वाहनों का ध्यान रखें
उन्होंने आम लोगों से भी कहा कि चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को भी अपने वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए जागरूक रहें। वाहनों में एंटी थेफ़्ट उपकरण लगवाकर सुरक्षित रखा जा सकता है। नागरिक अपने वाहन को ठीक से लॉक करें। सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी रखें। जिससे वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आ सके।
जनसुनवाई के मामलों का समयावधि में करें निपटारा
पुलिस आयुक्त ने बताया कि हादसों पर अंकुश लगाते हुए यातायात के सुचारू संचालन के लिए फरीदाबाद पुलिस की ओर से नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। विशेष अभियान चलाकर यातायात संकेतकों की जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हादसा संभावित स्थानों पर संकेतक सही से काम कर रहा है या नहीं। जनसुनवाई के मामले का एक सप्ताह की समयावधि में निपटारे का आदेश दिया गया है। देरी होने की स्थिति में अधिकारियों को संतोषजनक कारण लिखित रूप में बताना होगा।