{"_id":"6910e44941889aa0ff0c5266","slug":"inauguration-of-tiles-and-rain-water-disposal-along-with-new-light-poles-in-6-sectors-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55422-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 6 सेक्टरों में नए लाइट पोल के साथ टाइल्स व रेन वाटर डिस्पोजल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 6 सेक्टरों में नए लाइट पोल के साथ टाइल्स व रेन वाटर डिस्पोजल का लोकार्पण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर को और अधिक सुरक्षित, सुसज्जित एवं आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेक्टर-11डी के छोटू राम पार्क, सेक्टर-1, 9, 10, 11 और 4 आर में नए लाइट पोल, नई टाइल्स एवं रेन वाटर डिस्पोजल पाइपलाइन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह पहल न केवल शहर की सुंदरता और सुविधाओं को बढ़ाने के साथ नागरिकों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा प्रदान करेगी। वहीं रात में सफर करने वाले लोगों को इससे काफी सुविधा भी होगी।
लोकार्पण अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विकसित फरीदाबाद का संकल्प अब सिद्धि की ओर अग्रसर है। यह प्रकाश केवल मार्गों को नहीं बल्कि जन-जीवन को भी आलोकित करेगा। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक विकास की किरण पहुंचाना है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।