{"_id":"69920a000122e7c15c0f76a5","slug":"inauguration-of-gate-in-sector-17-road-widening-will-ease-traffic-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63020-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-17 में गेट का उद्घाटन, सड़क चौड़ीकरण से यातायात होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-17 में गेट का उद्घाटन, सड़क चौड़ीकरण से यातायात होगा सुगम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-17 में सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को गेट नंबर-3 का उद्घाटन किया और मॉडर्न स्कूल रोड से मदर डेयरी रोड के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस पहल से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर आवागमन और सुरक्षित प्रवेश की सुविधा मिलेगी।
परियोजना के तहत मुख्य मार्गों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे लंबे समय से महसूस की जा रही जाम और संकरे रास्तों की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल समय और कार्यालयीन घंटों में इस क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता था, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। सड़क चौड़ी होने से यातायात का दबाव कम होगा और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि विकास का सही अर्थ तभी है जब योजनाएं धरातल पर उतरकर लोगों को सीधा लाभ दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता अधूरे शिलान्यास नहीं, बल्कि समय पर कार्य पूरा कर जनता को समर्पित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी शहर की रफ्तार तय करती हैं। बेहतर सड़कें समय की बचत, सुरक्षा और क्षेत्र की पहचान को मजबूत करती हैं। सेक्टर-17 को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा।
प्रशासन ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अन्य आवश्यक कार्य भी चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे। कार्यक्रम में पार्षद सचिन शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।