फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inauguration of 600 seater air-conditioned auditorium

Faridabad News: 600 सीटों वाले वातानुकूलित सभागार का उद्घाटन

Sun, 31 Aug 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 600 seater air-conditioned auditorium
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा-आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर साबित होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 11 साल बाद 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 600 सीटों वाले वातानुकूलित सभागार का शनिवार को उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहे। नवनिर्मित सभागार न केवल सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को नई पहचान देगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर साबित होगा।
उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन से की गई। जिसके उपरांत सभागार का लोकार्पण किया गया। इस नवनिर्मित सभागार में बड़ा हॉल, लिफ्ट, रैंप इत्यादि सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस ऑडिटोरियम का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन



कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा देश और प्रदेश सहित पूरे फरीदाबाद में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं।बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि भाजपा सरकार के 11 वर्षों में बल्लभगढ़ विधानसभा में नए स्कूल एवं कॉलेजों, लघु सचिवालय, सामुदायिक भवन, सीमेंट सड़कों का निर्माण तथा अन्य आधारभूत ढांचे के विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारों के जाल से मिलेगा छुटकारा

फरीदाबाद को बिजली की तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार से 2800 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। निविदा खुलते ही आने वाले डेढ़ से दो वर्षों के भीतर शहर की सभी बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। इससे न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि बिजली के खंभे हटाने से सड़कों का चौड़ीकरण भी संभव हो सकेगा। साथ ही, पेड़ों की अकारण छंटाई नहीं करनी पड़ेगी। जिससे हरित क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी, चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद महेश गोयल, पार्षद किरण बाला, पार्षद संगीता भारद्वाज, पार्षद रवि भगत, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed