फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In the race for modernity, the youth are moving away from their roots.

Faridabad News: आधुनिकता की दौड़ में युवा हो रहे अपनी जड़ों से दूर

Mon, 05 Jan 2026 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
In the race for modernity, the youth are moving away from their roots.
पंजाबी समाज के उत्थान के लिए ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी की अहम बैठक
विज्ञापन

समाज के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। आईएमटी कॉलेज में ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष नरूला ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से हरिद्वार में अरोड़वंश खत्री पंजाबी घाट के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही हरिद्वार में ही अरुट महाराज एवं माता हिंगलाज की मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया, जिससे धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ किया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल पंजाबी समाज की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगी।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. हांडा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश आहूजा ने कहा कि नई पीढ़ी को पंजाबी संस्कृति, भाषा और परंपराओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में युवा अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं, ऐसे में समाज को संगठित प्रयास कर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष रमन सूद ने समाज में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास और मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सोसाइटी के माध्यम से रोजगार मेलों और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाए।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक सेवा कार्यों को गति देने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का संकल्प लिया गया। अंत में अध्यक्ष नरूला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसाइटी आने वाले समय में समाजहित में और भी बड़े कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed