फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   in the dispute of seament attack by nife and laddle

सीमेंट के विवाद में लाठी और चाकू से युवक पर हमला

Fri, 21 Feb 2020 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
in the dispute of seament attack by nife and laddle
सीमेंट के विवाद में लाठी और चाकू से युवक पर हमला
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना के धीरज नगर में मामूली कहासुनी में एक राज मिस्त्री के यहां काम करने वाले मजदूर ने चाकू से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। युवक को पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक अमन महतों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी एसआई सतवीर सिंह ने बताया कि राजमिस्त्री के यहां काम करने वाला निहाल अमन के घर के पास गली में मकान बनाने के लिए सीमेंट मिला रहा था। इससे सीमेंट काफी उड़ रहा था। अमन ने बच्चे को स्कूल जाते समय कपड़े गंदे होने की बात कह कर गली से बाहर जाकर सीमेंट मिलाने के कह दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। निहाल उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध जताने पर निहाल के बेटे आलम ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर अमन व नयन को घायल कर दिया। मामले की शिकायत मिलने पर पल्ला थाना पुलिस ने निहाल व आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed