फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In just two months, more than 27,000 employees in the district were registered with EPFO.

Faridabad News: जिले में दो महीने में ही 27 हजार से अधिक कर्मचारी हुए ईपीएफओ में पंजीकृत

Sat, 11 Oct 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
In just two months, more than 27,000 employees in the district were registered with EPFO.
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का दिख रहा असर
विज्ञापन

450 से अधिक कंपनियों ने भी योजना के लिए खुद को पंजीकृत कराया

गौरव मिश्रा
फरीदाबाद। 1 अगस्त से देशभर में लागू की गई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का प्रभाव फरीदाबाद में अभी से ही दिखने लगा है। जिले में 1 अगस्त से 8 अक्तूबर तक करीब 27 हजार 400 कर्मचारी ईपीएफओ में पंजीकृत हो चुके हैं। वहीं 450 से अधिक कंपनियों ने भी योजना के लिए खुद को पंजीकृत करा लिया है।

बता दें कि योजना के अनुसार आगामी 2 साल तक ईपीएफओ में पंजीकृत कंपनियों को प्रत्येक नए कर्मचारी को संस्थान से जोड़ने पर उसकी आय के अनुसार प्रतिमाह अधिकतम तीन हजार रुपये प्राप्त होंगे। वहीं इसका फायदा कर्मचारियों को भी पहुंचेगा। जिन कर्मचारियों ने 1 अगस्त से नौकरी ज्वॉइन की है, उन्हें उनकी आय के अनुसार प्रति वर्ष अधिकतम 15 हजार रुपये सरकार की ओर से प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


जो कि प्रत्येक 6 माह पर दो किस्तों में दिए जाएंगे। इस सुविधा का लाभ उन कर्मचारियों को ही मिलेगा जिनकी मासिक आय एक लाख रुपये से कम है। इस योजना के बारे में जानकारी लेने ईपीएफओ कार्यालय पहुंचे निमय नाम के एक कर्मचारी ने बताया कि अच्छी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को नौकरी शुरू की है। आगामी 4 माह के बाद पहली किस्त का इंतजार रहेगा। वहीं कुछ अन्य कर्मचारियों ने कहा कि जो पहले से पंजीकृत हैं, उनके लिए भी सरकार को कुछ नई योजनाएं लेकर आनी चाहिए।

जिले के पीएफ कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की नए रोजगार सृजन करने के लिए यह बेहद अच्छी योजना है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ सभी अधिकारी भी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब-तक कार्यालय के अधिकारी 500 से अधिक कंपनियों में जाकर उन्हें योजना के बारे में जागरूक कर चुके हैं।


वर्जन


कर्चमारियों और कंपनियों दोनों के लिए अच्छी योजना है। इससे रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे। आगामी दिनों में आंकड़ों में और वृद्धि हो सकती है।- कृष्ण कुमार, ईपीएफओ आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article