फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Improvement exams to begin at JC Bose University from 11th; list of eligible students released

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में 11 से शुरू होंगी सुधार परीक्षाएं, पात्र छात्रों की सूची जारी

Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Improvement exams to begin at JC Bose University from 11th; list of eligible students released
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने इवन सेमेस्टर मई सत्र की सुधार परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सेशनल इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 11 मई से शुरू होकर 15 मई तक आयोजित होंगी। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र विद्यार्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षाएं विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों के अलावा संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों पर भी यह व्यवस्था लागू होगी। परीक्षा शाखा ने पात्र विद्यार्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, ताकि छात्र समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर सकें।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष और सीबीएसई कोऑर्डिनेटर से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना या बदलाव के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और विभागीय नोटिस पर नियमित नजर बनाए रखें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed