फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Improve air but still not breathable

हवा में सुधार, सांस लेने लायक अब भी नहीं

Sun, 13 Dec 2020 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Improve air but still not breathable
फरीदाबाद। शहर की हवा की सेहत में रविवार को मामूली सुधार हुआ। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार के मुकाबले रविवार को 45 अंक कम रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार, रविवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 दर्ज किया गया। शनिवार को खतरनाक स्तर को पार कर चुके एक्यूआई में गिरावट के बावजूद हवा सांस लेने लायक नहीं हुई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहर की हवा खराब बनी हुई थी। हवा में प्रदूषित तत्वों की संख्या बढ़ने से सांस के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, मगर दो दिन से चल रही हवा से वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह भी अभी खतरनाक श्रेणी में है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया था, मगर पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवा के बावजूद शनिवार को प्रदूषण का स्तर बढ़कर 348 पहुंच गया। पिछले 24 घंटे के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक में 45 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार को एनआईटी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 306, सेक्टर-16 क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 289, सेक्टर-30 क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 दर्ज किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हवा चलने की स्थिति में प्रदूषण का स्तर कम होने लगा है। आने वाले दिनों में हवा चलने का सिलसिला जारी रहा तो प्रदूषण में और कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed