फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal construction coming under expressway collapsed

एक्सप्रेसवे के जद में आ रहे अवैध निर्माण धराशायी

Wed, 13 Oct 2021 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction coming under expressway collapsed
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तोड़फोड़ कार्रवाई तीसरे दिन भी चली। बुधवार को कार्रवाई के दौरान 120 अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। कुछ जगह लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जा रहा है। एनएचएआई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सड़क के दोनों तरफ 70-70 मीटर जगह मांगी है। कुछ जगह तो एनएचएआई को सड़क मिल गई है। जहां फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, सेक्टर-37 से बल्लभगढ़ तक अधिकांश जगहों पर सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जे हैं। इन्हें हटाने का काम एचएसवीपी ने शुरू कर दिया है। बुधवार एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता भारी पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर-17-18 में तोड़फोड़ के लिए पहुंचा। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। यहां पर तोड़फोड़ की कार्रवाई चार घंटे चली। एचएसवीपी की प्रशासन मोनिका गुप्ता ने कहा कि बुुधवार को 120 से अधिक अवैध कब्जों को हटाया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed