फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IIAF job portal is proving helpful in getting jobs

Faridabad News: आईआईएएफ जॉब पोर्टल नौकरी दिलाने में बन रहा सहायक

Sat, 07 Mar 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
IIAF job portal is proving helpful in getting jobs
200 से अधिक युवाओं ने पोर्टल पर कराया पंजीकरण, 95 प्रतिशत को मिली जॉब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। इस साल 2026 की शुरुआत में आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से आईआईएएफ जॉब पोर्टल की शुरुआत की गई थी। अब जिले के युवाओं और औद्योगिक इकाइयों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी की मानें तो अब तक 200 से अधिक युवाओं ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है और इनमें से 95 प्रतिशत को सफलतापूर्ण रूप से जॉब भी मिल गई है।

इसके अलावा कई औद्योगिक इकाइयों को कुशल कारीगर भी बेहद आसानी से मिले हैं। आईआईएएफ जॉब पोर्टल पर मौजूद आंकड़ों को देखें तो 30 से अधिक कंपनियां पोर्टल पर मौजूद हैं। इनमें 20 से अधिक एक्टिव जॉब अभी भी हैं। वहीं कुल 200 से अधिक युवा जॉब के लिए मौजूद हैं। पोर्टल पर युवा जॉब के लिए नियोक्ताओं से महज 24 से 48 घंटों के अंदर जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


औद्योगिक संगठन के आधिकारिक सदस्यों ने बताया कि पोर्टल पर रोबोटिक विद एआई इंजीनियर, प्रेस ऑपरेटर और डाई फिटर सहित तमाम तरह की जॉब मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यह नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के लिए ही जॉब ढूंढने और जॉब देने का बेहद आसान तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed