फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If there is any irregularity in ration then the license will be cancelled immediately: Rajesh Nagar

राशन में गड़बड़ी की तो तुरंत लाइसेंस होगा रद्द : राजेश नागर

Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
If there is any irregularity in ration then the license will be cancelled immediately: Rajesh Nagar
गांव तिलपत में 98 लाख रुपये की लागत से जोहड़ के पुन निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने सोमवार को तिलपत गांव में जोहड़ के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि डिपो होल्डर द्वारा कम राशन देने या फिर राशन के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं तो ऐसी गड़बड़ी की तुरंत शिकायत करें। ऐसे डिपो होल्डर का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।


राजेश नागर एचके पब्लिक स्कूल हरकेश कॉलोनी और तिलपत धाम में लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नायब सिंह सैनी 2.85 करोड़ रुपये से क्षेत्र की जनता के विकास और कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिलपत गांव में जल्द ही सीवर लाइन डालने के कार्य को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल की इमारत, सरकारी डिस्पेंसरी और साथ ही गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर प्रहलाद शर्मा, वासुदेव भारद्वाज, बिशन, प्रवेश भारद्वाज, पुष्कर राज, नवीन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed