Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the dumping yard is not removed within a week, residents of Pratapgarh will take to the streets and blockade the highway.

Faridabad News: एक सप्ताह में डंपिंग यार्ड नहीं हटा तो सड़क पर उतरकर हाईवे घेरेंगे प्रतापगढ़ के निवासी

Mon, 02 Nov 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
If the dumping yard is not removed within a week, residents of Pratapgarh will take to the streets and blockade the highway.
कूड़े के डंपिंग यार्ड के विरोध में सेक्टर-56 के सामुदायिक केंद्र में हुई महापंचायत, हर व्यक्ति को अपने गांव में 100-100 लोग जोड़ने का दिया गया लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। प्रतापगढ़ में बने नगर निगम के डंपिंग यार्ड के विरोध में स्थानीय निवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। रविवार को सेक्टर-56 स्थित सामुदायिक केंद्र में महापंचायत ली गई। जिसमें कूड़े का डंपिंग यार्ड हटाने के लिए सर्वसम्मति से प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यह भी निर्णय लिया गया कि दिवाली के दिन स्थानीय निवासी डंपिंग यार्ड पर दीप जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। यदि एक सप्ताह में डंपिंग यार्ड को वहां से नहीं हटाया गया तो क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर राष्ट्रीय राजमार्ग का घेराव करेंगे।

कूड़े के विरोध में हुई महापंचायत रविवार देर शाम तक जारी रही। लगभग 8 बजे तक जारी रही महापंचायत में नेतृत्व कर्ताओं ने अपने-अपने पक्ष रखे और वहां मौजूद लोगों से सहमति लेकर आंदोलन की रणनीति तय की। पंचायत में नेतृत्व कर रहे विनोद शर्मा, दीपक रावत और सुशील तिवारी ने कहा कि अब जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने का समय निकल चुका है। कई बार अपनी समस्या अधिकारियों और नेताओं के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला। ऐसे में अब हजारों लोगों को एकजुट होकर सड़क पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक सामूहिक रूप से विरोध दर्ज नहीं कराया जाएगा, तब तक डंपिंग यार्ड को हटाना संभव नहीं है। हालांकि पंचायत में मौजूद कुछ लोगों ने आंदोलन के दौरान शांति बनाए रखने और बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने का सुझाव भी दिया। उनका कहना था कि विरोध ऐसा होना चाहिए, जिससे आम लोगों को परेशानी न हो और प्रशासन पर भी प्रभाव पड़े। सभी पक्षों की बात सुनने के बाद दिवाली पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और इसके बाद प्रशासन को सात दिन का समय देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


100-100 लोगों को जुटाकर एकत्रित करेंगे जनसमूह

महापंचायत के दौरान निर्णय लिया गया कि पंचायत में शामिल हर व्यक्ति अपने गांव और सोसाइटी में लोगों को जोड़ने का काम करेगा। हर व्यक्ति कम से कम 100 लोगों को अपने साथ लेकर इस अभियान से जोड़ेंगे। प्रशासन ने उनकी मांगें न मानी और तय समय में डंपिंग यार्ड नहीं हटाया गया तो प्रत्येक गली और मोहल्ले से 100-100 लोगों को एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद सभी निवासी एकजुट होकर 4-5 हजार की संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे और किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 से बढ़ाकर 750 टन की गई कूड़ा डालने की सीमा

स्थानीय निवासियों के विरोध की मुख्य वजह प्रतापगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड में कूड़ा डालने की क्षमता बढ़ाना है। पहले यहां प्रतिदिन 150 टन कूड़ा डालने की सीमा निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 750 टन कर दिया गया है। इसके बाद से ही आसपास के निवासी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कूड़े की मात्रा बढ़ने से क्षेत्रवासियों की परेशानियां भी बढ़ेंगी। इसी के चलते अब स्थानीय लोग आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed