फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the drains are not cleaned, then the city will drown in rain

नालों की सफाई नहीं कराई, तो फिर बारिश में डूबेगा शहर

Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
If the drains are not cleaned, then the city will drown in rain
फरीदाबाद। शहर में हुई दो दिन की बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। अभी भी कई जगहों पर जलभराव है। इसका प्रमुुख कारण नालों की सही तरीके से सफाई नहीं होना है। यदि नगर निगम ने जल्द नालों की सफाई नहीं कराई, तो मानसून में लोगों को फिर जलभराव से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में छोटे-बड़े करीब 50 नाले हैं। इनकी लंबाई करीब 100 किलोमीटर है। नगर निगम ने छह माह पहले बीके से नीलम चौक, नीलम चौक रेलवे रोड, नेहरू ग्राउंड, एसजीएम नगर, गौंछी ड्रेन आदि की जेसीबी से सफाई कराई थी, लेकिन सफाई के बाद नालों से निकली सिल्ट को वहीं छोड़ दिया गया था। इस कारण नाले फिर गंदगी से भर गए। सफाई की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने शहर के कुछ नालों का जायजा लिया। नीलम रेलवे रोड, नेहरू ग्राउंड के नाले अभी भी सिल्ट और कचरे से अटे हुए हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों दो दिन हुई लगातार बारिश से तीन दिनों तक सड़कों पर पानी जमा रहा है। इस बार मूसलाधार बारिश हुई तो शहर की कालोनियां जलभराव से फिर लबालब हो जाएंगी।
विज्ञापन

नीलम रेलवे रोड नाला
नीलम चौक से रेलवे रोड पर बने नाले में अभी भी प्लास्टिक और कचरा भरा हुआ है। पिछले दिनों निगम की ओर से सफाई कराई गई थी, लेकिन वह केवल खानापूर्ति तक सीमित रही। इस कारण यह नाला गंदगी से अट गया है। मूसलाधार बारिश हुई तो यह कचरा पानी का बहाव रोक देगा और नाला उफान मारने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू ग्राउंड नाला
बीके चौक- नेहरू ग्राउंड के बीच बना नाला कई वर्ष पुराना है, जो खस्ता हालत में है। इस नाले पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। निगम की ओर से अब तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही इस नाले की सफाई कराई गई। तेज बारिश में इस नाले के जाम होने की वजह से मेट्रो मोड़, बीके चौक, नेहरू ग्राउंड समेत आसपास के क्षेत्रों में जलभराव होता है। सड़क के दूसरी ओर बने छोटे नाले में भी मिट्टी और कचरा भरा हुआ है।
इन क्षेत्रों में होता है जलभराव
बीके चौक, नीलम रेलवे रोड, गांधी कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-22, 23 चौक, सेक्टर-7, 8, 9, वाईएमसीए चौक, अजरौंदा चौक, बाटा मोड, बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक, डबुआ 60 फुट रोड आदि।

नगर निगम की ओर से समय-समय पर छोटी मशीनों से नालों की सफाई कराई जा रही है। बड़े नालों की सफाई भी जल्द शुरू कराई जाएगी, जिससे मानसून में लोगों को जलभराव से न जूझना पड़े।
- यशपाल यादव, आयुक्त, नगर निगम, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed