{"_id":"6b002f3a8a89b6c8990acce9","slug":"icb-faridabad-defeated-cc-eleven-by-56-runs-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85844-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईसीबी फरीदाबाद ने सीसी इलेवन को 56 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईसीबी फरीदाबाद ने सीसी इलेवन को 56 रन से हराया
विज्ञापन
- जैद ने 60 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया, बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्पोर्ट्स विंग्स मैदान पर शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में आईसीबी फरीदाबाद ने सीसी इलेवन को 56 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर सीसी इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईसीबी फरीदाबाद ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम की ओर से जैद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन की पारी खेली। सीसी इलेवन की ओर से सूरज और उमेश ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीसी इलेवन की टीम 16.4 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। राहुल पोसवाल ने नाबाद 22 रन बनाए। नीरज ने 19 और कपिल ने 18 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। आईसीबी फरीदाबाद की ओर से सद्दाम ने तीन विकेट लिए, जबकि फारूक ने दो विकेट हासिल किए। जैद को 60 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।