फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband murdered his wife after she stayed at his sister s house for several days

सनकी पति की दरिंदगी: बहन के घर कई दिन रुकने पर बीवी का कत्ल, गला घोंटा, फिर शव के साथ बाथरूम में किया ऐसा सलूक

Thu, 02 Jul 2026 07:54 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Thu, 02 Jul 2026 07:54 PM IST
सार

चशील कॉलोनी में 25 जून को हुई महिला की हत्या के आरोप में पति अमित को बुधवार को वृंदावन से गिरफ्तार किया गया। वैवाहिक विवाद के चलते उसने पत्नी नेहा का गला दबाकर हत्या की थी।

विज्ञापन
Husband murdered his wife after she stayed at his sister s house for several days
मृतक नेहा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के थाना पल्ला क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में 25 जून को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को बुधवार को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित निवासी न्यू प्रियंका कैंप, मदनपुर (दिल्ली) हाल निवासी पंचशील कॉलोनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार हत्या की वारदात के बाद से आरोपी लगातार जगह बदल रहा था। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को काबू किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित और उसकी पत्नी नेहा के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। मृतका अक्सर अपनी बहन के पास अशोक विहार दिल्ली जाती और कई-कई दिनों तक रुकती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था। इसी बात पर 25 जून को भी विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी ने घटना को हादसा दर्शाने के लिए शव को बाथरूम में पानी में डूबाने का प्रयास किया और मौके से भाग गया। मामले में मृतका के पिता विजय प्रसाद की शिकायत पर 26 जून को थाना पल्ला में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले बच्चे के आने का था इंतजार, उत्साहित था पूरा परिवार
छह माह की गर्भवती नेहा की हत्या के मामले में आरोपी पति अमित गुप्ता पर पहले चुन्नी से गला दबाने और बाद में पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी देने के बाद भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

परिजनों के अनुसार, नेहा छह माह की गर्भवती थी और परिवार में पहले बच्चे के आने को लेकर सभी उत्साहित थे। नेहा और अमित की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने भविष्य की योजनाएं बना रहे थे। परिजनों का कहना है कि आने वाले बच्चे को लेकर नेहा काफी खुश रहती थी और अक्सर परिवार से इस बारे में बातचीत करती थी।

बताया गया है कि दंपती ने करीब एक माह पहले ही पंचशील कॉलोनी स्थित अपने नए मकान में गृह प्रवेश किया था। परिवार को उम्मीद थी कि नए घर में उनका जीवन बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। गृह प्रवेश के बाद रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना भी लगा हुआ था। इसी बीच हुई घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

हत्या के बाद चाचा से बोला- आगे क्या करना है, वह देख लें
जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद अमित ने बदरपुर बॉर्डर के पास अलीपुर गांव में रहने वाले अपने चाचा को फोन किया। आरोप है कि उसने फोन पर कहा कि पत्नी की हत्या कर दी है और अब आगे क्या करना है, वह देख लें। इसके बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed