फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband kills wife after birth of a girl in hodal

Haryana: लड़की पैदा होने पर पति ने पत्नी को मार डाला, पीड़ित के पिता बोले- पूरे ससुराल वाले करते थे ये डिमांड

Mon, 18 Mar 2024 05:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होडल
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Mar 2024 05:44 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक विवाहिता के पिता की शिकायत पर नामजद लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर, मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Husband kills wife after birth of a girl in hodal
मृतक गजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के होडल कस्बा हसनपुर में विवाहिता महिला पर लड़की पैदा होने पर विवाहिता महिला के पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए और जानकारी थाना पुलिस को दी पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर सास, ससुर, देवर, ननद सहित पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी रामानंद के अनुसार नूंह के पुन्हाना के गांव निवाना निवासी चिरंजी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी गजना की शादी वर्ष 2020 में हसनपुर के गांव सैंडोलो निवासी सोनू के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने के साथ दहेज की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित ने कहा कि शादी के बाद उसकी बेटी को लड़की पैदा हुई। लड़की पैदा होने के साथ ही ससुराल पक्ष के लोग लड़की पैदा होने का ताना देकर मारपीट करने लगे। वहीं सास बबिता, ननद पूजा, देवर पवन, ससुर राकेश सहित पति सोनू दहेज में पांच लाख रुपये के अलावा बुलेट बाइक की मांग करने लगे। जब वह उनकी मांग को पूरा नहीं कर पाया तो आरोपियों ने मिलकर रविवार की रात को उसकी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने मृतक विवाहिता के पिता की शिकायत पर नामजद लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर, मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले में डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed