फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hunger strike in protest against geo fencing based attendance

Faridabad News: जियो फेंसिंग आधारित हाजिरी के विरोध में की गई भूख हड़ताल

Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike in protest against geo fencing based attendance
अधिकारी कर्मचारी तालमेल समिति के बैनर तले जताया गया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल समिति के बैनर तले जियो फेंसिंग आधारित हाजिरी का विरोध किया गया। बृहस्पतिवार को एक दिवसीय धरना और भूख हड़ताल की गई। हरियाणा में जियो फेंसिंग सिस्टम एक नई उपस्थिति प्रणाली है। जिसे मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए लागू किया गया है।
इस प्रणाली के तहत कर्मचारियों को अपने निजी मोबाइल में एक एप डाउनलोड करना होगा और अपनी ड्यूटी के दौरान लोकेशन चालू रखनी होगी। जिससे उनकी उपस्थिति दर्ज हो सकेगी। इस प्रणाली का उद्देश्य जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसे निजता के उल्लंघन और अव्यवहारिक बताकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस सिस्टम को लागू न करे। धरने में स्वास्थ्य विभाग की सभी विभागीय यूनियन के सदस्यों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की पूर्व राज्य प्रधान आशा शर्मा, तालमेल कमेटी के चेयरमैन जितेन्द्र मोर, मीना कुमारी, डॉ. संदीप अग्रवाल, डाॅ. एम पी सिंह, डॉ. राजेश अहलावत, डाॅ. नीरज कौशिक, डाॅ. रामनिवास, डॉ. मान सिंह, क्लर्क संगठन से पुष्कर दत्त , राजेश, किरण देवी, एमपीएचई संगठन से जिला प्रधान सविता देवी, सचिव श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed