फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Human Rights Commission issues notice to officials over death of two workers during sewer cleaning

Faridabad News: सीवर सफाई के दौरान दो कर्मियों की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, अधिकारियों को नोटिस

Wed, 13 May 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission issues notice to officials over death of two workers during sewer cleaning
निगमायुक्त, डीसी और सीपी से 8 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट, बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतारने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की पुरी प्रणायाम सोसायटी के सामने सीवर की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने नगर निगम आयुक्त, एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला उपायुक्त और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर 8 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

आयोग के सहायक रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि 4 मई को कमल आनंद नामक व्यक्ति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह हादसा सुरक्षा उपकरणों के अभाव में हाथ से मैला ढोने (मैनुअल स्कैवेंजिंग) के कारण हुआ है, जो हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के साथ-साथ सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का भी सीधा उल्लंघन है। आयोग अब इस मामले में 8 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो मई को पुरी प्रणायाम सोसायटी के बाहर सीवर की सफाई करने उतरे गांव खेड़ी निवासी सुनील और राजेंद्र की दम घुटने से मौत हो गई थी। दोनों को बिना किसी गैस मास्क या सुरक्षा उपकरण के मैनहोल में उतारा गया था। आरोप है कि ये दोनों बीपीटीपी के कर्मचारी थे और एस्टेट मैनेजर के निर्देश पर सफाई के लिए उतरे थे। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा है। बीपीटीपी थाना पुलिस इस संबंध में प्रबंधन और संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed