{"_id":"615891858ebc3e09f05910f8","slug":"hsvp-will-increase-revenue-by-auctioning-plots-faridabad-news-noi608208214","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसवीपी प्लॉट की नीलामी कर बढ़ाएगा राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसवीपी प्लॉट की नीलामी कर बढ़ाएगा राजस्व
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने राजस्व को बढ़ाने के लिए ई-नीलामी की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर पंचकूला में उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। फरीदाबाद जोन में 11 अक्तूबर को आवासीय व व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए विभाग ने वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है।
ई-नीलामी के लिए ग्रेटर फरीदाबाद में संपत्तियों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। एचएसवीपी प्रशासक मोनिका गुप्ता की तरफ से निर्देश है कि केवल ऐसी ही संपत्तियों को नीलामी में भेजा जाए, जिनकी नीलाम होने की अधिक से अधिक संभावना हो। इससे विभाग को करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बार नए सेक्टरों में से आवासीय प्लॉटों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है, क्योंकि यहां पर खरीदारों की डिमांड अधिक देखी गई है। इसी प्रकार से व्यावसायिक प्लॉट भी ऐसे चिन्हित किए जा रहे है जिनके बिकने की अधिक संभावना होगी।
वर्जन
आवासीय और व्यावसायिक प्लॉटों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है। नीलामी के लिए संपत्तियों की ई-नीलामी की जाएगी। इस नीलामी में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। - मोनिका गुप्ता, प्रशासक, एचएसवीपी