फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   House built in Air Force restricted area and 19 illegal constructions demolished in Ghazipur

Faridabad News: एयरफोर्स के प्रतिबंधित दायरे में बना मकान और गाजीपुर में 19 अवैध निर्माण ध्वस्त

Thu, 25 May 2023 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
House built in Air Force restricted area and 19 illegal constructions demolished in Ghazipur
-एयरफोर्स की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, लोगों ने निगम का किया भारी विरोध
विज्ञापन

फोटो-7,8,9,10
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम की टीम ने एयरफोर्स डिपो के प्रतिबंधित 100 मीटर के दायरे में अवैध रूप से बने एक मकान को भारी विरोध के बीच ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा गाजीपुर में 15 मकानों की नींव और 4 टीनशेड कमरों को तोड़ दिया।
नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे एयरफोर्स के प्रतिबंधित नांगला एन्क्लेव में बने अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंचा। निगम के एसडीओ सुमेर सिंह ने बताया कि एयरफोर्स की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने रोक के बावजूद एयरफोर्स के प्रतिबंधित दायरे में मकान बना लिया था। नोटिस देकर मकान नहीं बनाने को कहा गया था लेकिन उसने निर्माण जारी रखा। बृहस्पतिवार को जेसीबी मशीन की मदद से मकान को तोड़ दिया गया। हालांकि निगम की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। ऐसे में निगम को एक मकान तोड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को समझा रहे एसडीओ से लोगों ने हाथापाई की। हालांकि टीम के अन्य सदस्यों व पुलिस ने मामला संभाला और एसडीओ को लोगों की भीड़ से बाहर निकाला। इसके बाद निगम ने मकान को ध्वस्त कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मकान को तोड़ा गया। एसडीओ ने बताया कि प्रतिबंधित दायरे में नए निर्माण पर रोक है। इसके बावजूद भी लोग चोरी छिपे मकान बना लेते हैं। इस क्ष्रेत्र में निगम के साथ एयरफोर्स की टीम भी नजर रखती है।
विज्ञापन

गाजीपुर क्षेत्र में अवैध कॉलाेनी में कार्रवाई
नांगला एन्क्लेव के पास निगम की टीम गाजीपुर क्षेत्र में भी पहुंची। एसडीओ ने बताया कि यहां पर प्रॉपर्टी डीलर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे थे। टीम ने 15 मकानों की नींव और सड़क मार्ग को उखाड़ दिया। एसडीओ ने बताया कि करीब चार एकड़ में कुछ लोग अवैध रूप से प्लॉटिंग करा रहे थे। इस दौरान चार टीनशेड के कमरे बने थे। उन्हें भी तोड़ दिया गया। एसडीओ ने बताया कि गांवों के राजस्व में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में नहीं आएं। प्लॉट लेने से पहले डीटीपी से जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed