फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hotel mayur closed in Faridabad Indira Gandhi celebrated her birthday

फरीदाबाद का होटल मयूर बंद: कभी इंदिरा गांधी ने मनाया था जन्मदिन, शूटिंग के दौरान ठहरे थे अभिनेता विनोद खन्ना और हेमा मालिनी

Sat, 05 Feb 2022 08:49 AM IST
शाहरुख खान दुर्गेश झा, अमर उजाला, फरीदाबाद
दुर्गेश झा, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Feb 2022 08:49 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने होटल मयूर को बंद कर दिया है। बड़खल झील के किनारे स्थित साल 1969 में बने होटल को कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी खूब पसंद करती थी। 18 नवंबर 1972 को पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने भी आई थी और दो दिन रुकी थी। इससे यह स्थल दिल्ली एनसीआर के लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया था। 

विज्ञापन
Hotel mayur closed in Faridabad Indira Gandhi celebrated her birthday
होटल मयूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पर्यटन विभाग के सबसे पुराने होटल (मोटल) मयूर को सरकार ने फिलहाल बंद कर दिया है। होटल में पर्यटक आ नहीं रहे थे और आमदनी से ज्यादा रखरखाव में खर्च हो रहा था। लिहाजा नुकसान से बचने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया। बावजूद इसकी यादें काफी पुरानी है। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन


बड़खल झील के किनारे स्थित साल 1969 में बने होटल को कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी खूब पसंद करती थी। 18 नवंबर 1972 को पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने भी आई थी और दो दिन रुकी थी। इससे यह स्थल दिल्ली एनसीआर के लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया था। होटल में साल 1980 में द बर्निंग ट्रेन फिल्म के एक गाने की शूटिंग भी हो चुकी है। अभिनेत्री हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, परवीन बॉबी के समेत कई बॉलीवुड कलाकार मयूर होटल में ठहर चुके हैं।
विज्ञापन


पांच एकड़ में फैला है होटल
मयूर होटल करीब पांच एकड़ से अधिक जगह पर फैला है। इसका निर्माण साल 1968-69 में किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने 23 अप्रैल 1969 को इसका उद्घाटन किया था। उस दौरान इसे पूरे दिल्ली एनसीआर में पर्यटन के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के कई जिलों समेत दिल्ली व आसपास के साथ देश के कोने-कोने से लोग ठहरने आते थे। बड़खल झील का आनंद लेने के साथ इस होटल-मोटल में बने व्यंजनों का स्वाद भी लेते थे। अब सरकार की उपेक्षा के चलते न तो यहां पर्यटक आते हैं और न ही कोई पार्टियां आयोजित होती हैं।

कोरोना ने भी बढ़ाई परेशानी, दोबारा खुलने की उम्मीद

होटल में पहले से ही पर्यटकों की संख्या कम हो रही थी। लेकिन साल 2020 में कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद से मयूर का राजस्व और प्रभावित हुआ। इसके अलावा होटल में स्थित बार को बंद कर दिया गया। इससे उनका आना और भी कम हो गया। 

साल 2020 से अब तक यहां एक भी पर्यटक नहीं आया। पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं मयूर होटल के प्रबंधक अमित ने बताया कि बड़खल झील के सूखने के बाद से पर्यटकों का आगमन काफी कम हुआ। हालांकि इसके खुलने की उम्मीद है। 

बड़खल झील के विकसित होने के बाद संभावना है कि इसे भी मरम्मत कार्य कर अनुबंध पर चलाया जाए। स्मार्ट सिटी की ओर से झील में पानी का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए एसटीपी लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed