फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Honored by giving place in the cabinet to 27 ministers of backward classes

पिछड़े वर्ग के 27 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह देकर किया सम्मान

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Honored by giving place in the cabinet to 27 ministers of backward classes
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अगुवाई में विधायक सीमा त्रिखा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की जन आशीर्वाद यात्रा का फरीदाबाद पहुंचने पर स्वागत किया। सराय टोल पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भाजपा नेताओं और ओबीसी समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत में मिलन वाटिका सेक्टर-11 और किसान भवन बल्लभगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन आशीर्वाद यात्रा बदरपुर बार्डर से आगरा तक जाएगी।
विज्ञापन

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पिछडे़ वर्ग के 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्ग के लोगों का सम्मान किया है। आजादी के बाद से बघेल समाज का पहला मंत्री हूं। जिसे केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान मिला है। पिछड़ी जातियों और वर्गों के लोगों को इतनी तादाद में मंत्री मंडल में जगह देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय को पीएम नरेंद्र मोदी ने चरितार्थ किया है। प्रधानमंत्री ने पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संविधान में कई संशोधन किए हैं।
विज्ञापन

संविधान में संशोधन कर राज्य सरकार को अधिकार दिए हैं कि अपने राज्य की ओबीसी की सूची बना सकते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की जन आशीर्वाद यात्रा के फरीदाबाद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से हार्दिक अभिनंदन किया। इस मौके पर नरेंद्र गुप्ता, मूलचंद्र मित्तल, आरएन सिंह, करम चंद शर्मा, भगवान सिंह, चंदन सिंह बघेल, पूर्ण सिंह बघेल, सुनीता बघेल, लक्ष्मण सिंह बघेल, ओमप्रकाश बघेल, अनिल नागर, पुनीता झा, मुकेश अग्रवाल, राजन मुथरेजा, पंकज सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed