{"_id":"67f2cfadcdc9dd66de093127","slug":"hindu-unity-rally-taken-out-on-ram-navami-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41219-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रामनवमी पर निकाली हिंदू एकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रामनवमी पर निकाली हिंदू एकता रैली
विज्ञापन
साधु-संतों समेत आसपास के जिलों से लोगों ने हिस्सा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रामनवमी के अवसर पर रविवार को हिंदू एकता भगवा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गो रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी की अध्यक्षता में निकाली गई। रैली दशहरा ग्राउंड से शुरू हुई।
बिट्टू बजरंगी ने बताया वह पिछले 8 वर्षों से रामनवमी पर रैली निकाल रहे हैं। यह उनकी नौवीं रैली है। रैली में साधु-संतों समेत आसपास के जिलों से लोगों ने हिस्सा लिया। रैली का रूट दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर एक दो के चौक से, हार्डवेयर चौक, डबुआ चौक, दयाल अस्पताल से होते हुए सपुर तक था। इस दौरान लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
रैली के दौरान नियमों की उड़ाई धज्जियां
रैली के दौरान बाइक, बग्गी आदि वाहनों का इस्तेमाल किया गया। बाइक पर सवार युवक जहां एक ओर राम के जयकारे लगा रहे थे वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक नियमों का पालना नहीं कर रहे थे। एक बाइक पर दो से तीन युवकों ने सवार होकर रैली में भाग लिया। इस दौरान किसी भी युवक ने हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रखा था। वहीं दूसरी ओर रैली के दौरान हुड़दंग भी मचा रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
जाम की समस्या से जूझे लोग
रामनवमी के अवसर पर जहां एक ओर जगह जगह भंडारे का आयोजन किया हुआ था। वहीं दूसरी ओर तिकोना पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों को दर्शन करने के दौरान कोई परेशानी ना हो उसके चलते नौ दिनों तक एक तरफ के रास्ते को बंद कर रखा था। रविवार को रैली होने के चलते दशहरा मैदान से निकाले के बाद लोगों को एक दो चौक और बस स्टैंड के पास जाम की समस्या से जूझना पड़ा। रैली और रास्ता बंद होने की वजह से वाहनों को इधर उधर से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। वहीं आयोजकों ने जिला प्रशासन से अनुमति ली थी।