{"_id":"674cb3c3f3fb7a0d8b0f3964","slug":"highway-removed-from-village-demand-to-build-underpass-faridabad-news-c-26-1-del1005-34224-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांव के बीच से निकाल दिया गया हाईवे, अंडरपास बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांव के बीच से निकाल दिया गया हाईवे, अंडरपास बनाने की मांग
विज्ञापन
लोगों ने कहा- दो भागों में बंट गया है गांव, हाईवे पार करने में 25 लोगों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 58 स्थित गांव झाड़सेतली के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने एनआईटी विधायक सतीश फागना से एनएच-2 पर एक अंडरपास बनाने की मांग उठाई है। झाड़सेतली गांव के लोगों का आरोप है कि एनएच-2 को गांव के बीच से निकाला गया है। इस कारण गांव दो भागों में बंट गया है। गांव को जोड़ने के लिए एनएच- 2 पर न तो कोई फुटओवर ब्रिज का निर्माण करवाया गया है और न ही यहां कोई अंडरपास बना है। ऐसे में गांव में प्रवेश करने के लिए लोग एनएच- 2 पर लगी ग्रिल के ऊपर से कूदते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
झाड़सेतली गांव के आरडब्ल्यूए प्रधान धर्म सिंह डागर ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से गांवों को जोड़ने के लिए अंडरपास की मांग कर रहे हैं। एनएच- 2 के दूसरी तरफ बसे गांव में पहुंचने के लिए सेक्टर- 59 औद्योगिक क्षेत्र में एक अंडरपास बना है। यहां से रोजाना औद्योगिक क्षेत्र सहित पांच से आठ गांवों के करीब 20 हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। इस कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। समय और ईंधन दोनों की भी बर्बादी होती है। इसके अलावा गांव से नेशनल हाइवे के लिए एक सर्विस रोड बनाने का भी प्रस्ताव है लेकिन सड़क निर्माण का काम भी अधूरा पड़ा है। यहां सर्विस रोड के बीच में कुछ पक्के मकान आ रहे हैं और ग्रामीणों को अब तक मुआवजा भी नहीं मिला है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
वहीं, धर्म सिंह डागर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई ने दोनों गांव के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू किया था लेकिन वह भी गांव से 100 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा था। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। तब एसडीएम सहित एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके का दौरा किया था और काम रोक दिया गया । तब से काम बंद पड़ा है। यहां लोग आए दिन एनएच पर लगी ग्रिल से कूदते हैं और तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गवां देते हैं। अब तक हाइवे पार करने को लेकर गांव के 25 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। शनिवार को गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन करने आए एनआईटी विधायक सतीश फागना से आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने एनएच- 2 पर एक अंडरपास निर्माण की मांग की है। वहीं, एनआईटी विधायक सतीश फागना का कहना है कि ग्रामीणों का मांग पर एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत करके सलाह ली जाएगी।