फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hero Motorcorp beat JCB by 116 runs

हीरो मोटरकॉर्प ने जेसीबी को 116 रन से हराया

Sun, 07 Feb 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hero Motorcorp beat JCB by 116 runs
फरीदाबाद। 14वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के पहले मैच में हीरो मोटरकॉर्प ने जेसीबी टीम को 116 रन से हरा दिया। दूसरे मैच में मानव रचना की टीम ने ग्लेन इंडिया को 30 रन से हराया। पहले मैच में हीरो मोटरकॉर्प ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 262 रन बनाए।
विज्ञापन

बल्लेबाज राहुल ने 80, हरित चौधरी ने 50 और अंकुर ने 43 रन का सहयोग किया। जेसीबी टीम के गेंदबाज निखिल और वरुण शर्मा ने दो-दो विकेट, संदीप और प्रदीप, सैकून ने एक-एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीबी 16.4 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज निखिल ने 30 रन, सैकून ने 28 रन और सुमित ने 26 रन बनाए। हीरो मोटरकॉर्प के गेंदबाज संदीप ने पांच, आशीष ने तीन, रोहित और सुमित ने एक-एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए राहुल दहिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में मानव रचना की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 254 रन बनाए। बल्लेबाज हेमंत ने 63, वासिफ खान ने 55 और जिवेस ने 37 रन की पारी खेली। ग्लेन इंडिया के गेंदबाज नकूल ने तीन और कासिफ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लेन इंडिया 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव रचना ने 30 रन से मैच अपने नाम किया। ग्लेन इंडिया के बल्लेबाज सौरभ ने 60 रन, राजदीप ने 58 रन, विरेंद्र ने 29 रन का सहयोग दिया। मानव रचना के गेंदबाज हेमंत और देवेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। हेमंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed