फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Herbal park built in Government Polytechnic College Mandkola

Faridabad News: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडकोला में हर्बल पार्क बना

Fri, 26 Sep 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:16 AM IST
सार

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडकोला में हर्बल पार्क स्थापित कर लगभग 300 दुर्लभ औषधीय पौधे लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना है। इससे शैक्षणिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी।

विज्ञापन
Herbal park built in Government Polytechnic College Mandkola

विस्तार

लगभग 300 औषधीय एवं दुर्लभ वनस्पतियों के पौधे लगाए गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडकोला में हर्बल पार्क की स्थापना की गई है। इस हर्बल पार्क में लगभग 300 औषधीय एवं दुर्लभ वनस्पतियों के पौधे लगाए गए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रताप सिंह चेची ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य, औषधीय गुणों और पर्यावरण संतुलन के महत्व से अवगत कराना है।



डॉ. चेची ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग धीरे-धीरे प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। आयुर्वेद और प्राकृतिक उपचार की परंपरा भारत की धरोहर है, लेकिन बदलती जीवनशैली और रासायनिक दवाओं के प्रयोग ने लोगों को इन औषधीय पौधों के महत्व से दूर कर दिया है। इसी कड़ी को जोड़ने के लिए संस्थान ने यह हर्बल पार्क विकसित किया है, ताकि छात्र और आमजन दोनों ही प्राकृतिक चिकित्सा और हरियाली का लाभ ले सकें।
विज्ञापन




हर्बल पार्क में लगाए गए पौधों की सूची विविधता और उपयोगिता से भरपूर है। इनमें अमलतास, अर्जुन, नीम, आंवला, पत्थरचट्टा, तुलसी, लेमनग्रास, करीपत्ता, एलोवेरा, गिलोय, अश्वगंधा, शतावर, पुदीना, हरसिंगार, भूमि आंवला और सहजन जैसे औषधीय पौधे लगाए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चेची ने बताया कि हर्बल पार्क केवल सजावट या हरियाली के लिए नहीं है, बल्कि इसका शैक्षणिक महत्व भी है। इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ जब छात्रों को आयुर्वेद और वनस्पति विज्ञान का ज्ञान मिलेगा तो उनका समग्र विकास होगा। कॉलेज में अध्ययनरत छात्र इस हर्बल पार्क को अपने प्रोजेक्ट्स, रिसर्च और नवाचार कार्यों में भी शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed