फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hepatitis is a serious and life-threatening disease.

Faridabad News: हेपेटाइटिस एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है

Thu, 27 Jul 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis is a serious and life-threatening disease.
लिवर में सूजन होने पर तुरंत करवानी चाहिए डॉक्टरी जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हेपेटाइटिस एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है, जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है। यह वायरस पांच तरह का होता है। हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, एवं ई नाम से पहचाना जाता है। हेपेटाइटिस वायरस से फैलने वाला इंफेक्शन है, जो सीधे तौर पर लीवर में संक्रमण फैलाता है।
सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल के वरिष्ठ पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज धर ने बताया कि हेपेटाइटिस बी के बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है, क्योंकि वर्तमान में देश की पांच प्रतिशत जनसंख्या इसके संक्रमण से ग्रसित है और 95 फीसदी संक्रमित लोगों को यह पता ही नहीं चलता कि वह हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित हैं। यह बीमारी कई वर्षों तक शरीर में बनी रहती है और अंत में यह लिवर सिरोसिस या कैंसर का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित निजी अस्पताल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 220 लोगों ने अपनी जांच कराई। अस्पताल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. रामचंद सोनी ने कहा कि चीन के बाद भारत में इस रोग से सबसे ज्यादा लोग पीड़ित हैं। अस्पताल में हर महीने 30 से 35 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सावधानी बरत कर इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। डॉ. रामचंद सोनी ने बताया कि हेपेटाइटिस एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है, जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है। यह वायरस पांच तरह का होता है। हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, एवं ई नाम से पहचाना जाता है। हेपेटाइटिस वायरस से फैलने वाला इंफेक्शन है, जो सीधे तौर पर लीवर में संक्रमण फैलाता है। इससे लीवर को नुकसान पहुंचने के बाद उसे रिकवर करना मुश्किल हो जाता है। शहर में सबसे ज्यादा लोग हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी के शिकार हैं। इस बीमारी की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इसका पता जल्दी नहीं लगता और न ही शुरुआत में कोई खास लक्षण नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि हर महीने 30 से 35 नए मरीज अस्पताल में अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें बी और सी के मरीजों की संख्या अधिक है। यह यौन संबंधों के अलावा लार, पसीना, संक्रमित सुइयों, घाव, चोट, रेजर और टूथब्रश से फैलता है। इसका संक्रमण एड्स की तुलना में 80 गुना तेजी से फैलता है। हेपेटाइटिस ए और सी हाइजेनिक फूड, खराब भोजन, सड़े-गले फल खाने व दूषित पानी पीने से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed