फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   helpline number

हेल्पलाइन नंबर पर वोट संबंधी पहुंची 1700 शिकायतें

Mon, 21 Oct 2019 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
helpline number
फरीदाबाद। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की सहायता के लिए शुरू किया गया वोटर हेल्प लाइन नंबर 1950 सफल साबित रहा। सोमवार को मतदान शुरू होते ही लोगों के फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तक 1700 से अधिक फोन आ चुके थे। लोगों की अत्याधिक शिकायते पृथला और एनआईटी विधानसभा से संबंधित रही।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर कंट्रोल रूम बनवाया था। इस पर तीन लाइनें चालू की गई थी। तीनों पर सुबह से ही फोन आना शुरू हो गया था। अधिकतर लोगों ने वोटर लिस्ट में अपना नाम न होने व वोटर कार्ड न होने से संबंधित शिकायतें की। उन्होंने कहा कि उनके पास वोटर कार्ड तो है, मगर वोटर स्लिप नहीं दी गई है। कुछ लोगों ने बताया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है। कई लोगों ने मतदान के लिए वोटर कार्ड के पहचान पत्र के प्रयोग के बारे में जानकारी ली। गलत तरीके से पोस्टर व बैनर लगाने की भी शिकायतें आई। एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र रहा है के मतदान केंद्रों पर तेज आवाज में डीजे बजाने की भी शिकायते मिली, जिसके समाधान के लिए तुरंत टीमों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed