{"_id":"6aecd77945f3d2571a0ebfb2","slug":"held-captive-after-being-plied-with-alcohol-factory-worker-then-murdered-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84676-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शराब पिला कर बनाया बंधक, फिर की फैक्टरी कर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शराब पिला कर बनाया बंधक, फिर की फैक्टरी कर्मी की हत्या
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन के विवाद में दो दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम, धरे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरूरपुर की यादराम कॉलोनी के पास खाली खेतों में मिले युवक सचिन के शव के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने बृहस्पतिवार को उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पैसों के लेन-देन के विवाद में दोनों आरोपियों ने सचिन की गला रेतकर हत्या की थी। आरोपियों की पहचान अंकित (23) और सोनू निवासी बलवंत कॉलोनी सरूरपुर के रूप में हुई है।
श्यामनगर सरूरपुर निवासी जगबीर ने थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि उनका बेटा सचिन 2 नवंबर को फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 4 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि सचिन का शव यादराम कॉलोनी के पास खाली खेतों में पड़ा है। उसके गले पर चोट के निशान थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 के प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने तकनीकी जांच और सूत्रों की मदद से 5 नवंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और साक्ष्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
एक ही फैक्टरी में काम करते थे तीनों
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सचिन के दोस्त थे और उसके साथ सरूरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। उनके बीच पैसों का लेन-देन का विवाद था। आरोपी काफी समय से सचिन से अपने पैसे मांग रहे थे। इसी विवाद के चलते 2 नवंबर को दोनों ने सचिन को शराब पिलाई और खुद भी शराब पी। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। पुलिस के अनुसार, 3 और 4 नवंबर की दरमियानी रात दोनों ने यादराम कॉलोनी के पास खाली खेतों में सचिन की गला रेतकर हत्या कर दी।