फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heavy vehicles entering the city despite the 'No Entry' restriction.

Faridabad News: नो एंट्री के बावजूद शहर में घुस रहे भारी वाहन

Thu, 08 Oct 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles entering the city despite the 'No Entry' restriction.
ट्रक, डंपर और कैंटर की आवाजाही से व्यस्त सड़कों पर बढ़ता है यातायात का दबाव
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर 11 वाहन जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में सुबह-शाम व्यस्त समय में जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री की हुई है। इसके बावजूद भारी वाहन शहर के प्रतिबंधित रूटों पर चल रहे हैं। इससे ट्रैफिक रेंग रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक 7,385 वाहनों के चालान किए हैं।

सुबह स्कूल और कार्यालय जाने का समय हो या शाम को घर लौटने का वक्त, शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव पहले ही बढ़ा रहता है। इसी दौरान भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए नो एंट्री लागू की गई है। फरीदाबाद में भारी मालवाहक वाहनों के लिए सुबह 7 से 10:30 बजे और शाम 5 से रात 10 बजे तक नो एंट्री रहती है। इसके बावजूद नियम तोड़कर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने नो एंट्री का मकसद शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना है, ताकि प्रतिबंधित समय में यातायात का दबाव न बढ़े।
विज्ञापन


मई में सबसे ज्यादा चालान
माहवार आंकड़ों के अनुसार, मई में सबसे अधिक 1,018 चालान किए गए। जनवरी में 576, फरवरी में 626, मार्च में 813, अप्रैल में 879, जून में 987, जुलाई में 918, अगस्त में 851 और सितंबर में 717 चालान हुए। यानी नौ माह में हर महीने नो एंट्री तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई दर्ज की गई। नो एंट्री के उल्लंघन में सामान्य तौर पर चालान किया जाता है। मामले की स्थिति के अनुसार वाहन को जब्त भी किया जाता है। उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक नौ माह की कार्रवाई में अब तक 11 वाहन जब्त किए गए हैं। ट्रैफिक थाना एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed